गुलाब के फूल देकर किया राहगीरों का स्वागत
औरंगाबाद नगर : ईश्वर अल्लाह एक हैं, सबका इरादा नेक है, जैसे नारों के साथ दुर्गापूजा व मुहर्रम पर्व को लेकर रोटरी क्लब द्वारा शहर में सद्भावना रैली निकाली गयी.
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ पीएन साहु के अलावे क्लब के अध्यक्ष सचिव सहित अन्य लोग शामिल थे़ गांधी मैदान से निकली रैली शहर के मुख्य हिस्सों से होते हुए समाहरणालय तक पहुंची. इस दौरान रास्ते में जो भी लोग मिले, उन्हें गुलाब का फूल देकर मिल-जुल कर पर्व मनाने का संदेश दिया़
क्लब के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि इस जिले में दोनों समुदायों के पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनते आया है और इस बार भी शांतिपूर्ण वातावरण में दोनों समुदाय के लोग मिल-जुल कर दोनों त्योहारों को मनायेंगे़
इस मौके पर मरगुब आलम, अजीत चंद्रा, डाॅ चंद्रशेखर प्रसाद, खान इमरोज, महावीर जैन, डाॅ ब्रजकिशोर सिंह, डाॅ मनोज कुमार, कृष्णा कुमार पिंटू, जम्होर के मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार, सल्लू खान, प्रकाश कुमार आिद थे़
