सदर अस्पताल से चुरायी बाइक
औरंगाबाद कार्यालय. शहर में बाइक चोरों का साम्राज्य स्थापित हो गया है. एक मामले की पुलिस छानबीन शुरू ही करती है कि दूसरा मामला चोरी का सामने आ जाता है. सच कहा जाये, तो बाइक चोरी नगर पुलिस के लिए सरदर्द बन गयी है. हाल के दिनों में कई चोर भले ही पकड़े गये, पर बाइक बरामदगी नहीं के बराबर है. अधिकांश वैसी बाइकें चोरी हुई हैं, जिनका इंश्योरेंस भी नहीं है.
बुधवार की दोपहर सदर अस्पताल में अपने बेटे का इलाज कराने पहुंचे सिन्हा कॉलेज रोड के अरविंद कुमार की बाइक चोरों ने चुरा ली. पता चला कि अरविंद अपने बेटे को लेकर बाइक लगा कर डॉक्टर से परामर्श लेने गया और जब कुछ ही क्षण में बाहर निकला, तो देखा कि उसकी स्पलेंडर बाइक चोरी हो गयी है. अरविंद ने तुरंत नगर थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल को मामले की सूचना दी. तुरंत शहर में जगह-जगह जांच अभियान शुरू हुआ, पर बाइक बरामद नहीं हुई.
