सद्भावना मार्च निकाल कर की भाईचारे की अपील

औरंगाबाद शहर : मुस्लिम के लोगों ने मंगलवार को दुर्गापूजा व मुहर्रम पर्व के दौरान शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए शहर में सद्भावना मार्च निकाला. इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने शहरवासियों ने इन दोनों पर्व को आपसी भाईचारे व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू […]

औरंगाबाद शहर : मुस्लिम के लोगों ने मंगलवार को दुर्गापूजा व मुहर्रम पर्व के दौरान शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए शहर में सद्भावना मार्च निकाला. इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने शहरवासियों ने इन दोनों पर्व को आपसी भाईचारे व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान ने कहा कि पर्व किसी भी धर्म का हो, शहरवासी आपसी सौहार्द के साथ मनाते हैं.
पर्व के दौरान लोग अफवाह पर ध्यान न दें. िकसी की गड़गड़ी में संयम बरतें व अधिकारियों को सूचना दें. इस मौके पर मुन्ना, गुलाम, शमीम, रिजवान, फैजान आदि शामिल थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >