कामा बिगहा के समीप ट्रक से कुचल कर युवक की गयी जान

नगर थाने की पुलिस ने ट्रक को किया जब्त भाग िनकलने में सफल रहा ट्रकचालक औरंगाबाद कार्यालय : शहर के कामा बिगहा मोड़ के समीप ट्रक से कुचल कर बाइकसवार युवक नरेश कुमार की मौत हो गयी. घटना सोमवार की दोपहर की है. नरेश मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी बबन […]

नगर थाने की पुलिस ने ट्रक को किया जब्त
भाग िनकलने में सफल रहा ट्रकचालक
औरंगाबाद कार्यालय : शहर के कामा बिगहा मोड़ के समीप ट्रक से कुचल कर बाइकसवार युवक नरेश कुमार की मौत हो गयी. घटना सोमवार की दोपहर की है. नरेश मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी बबन यादव का पुत्र था. वह काम से औरंगाबाद शहर आ रहा था, इसी क्रम में कामा बिगहा मोड़ के समीप सामने से एक ट्रक ने डिवाइडर पार करने के दौरान कुचल दिया.
इस घटना में जख्मी हुए नरेश ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया. नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया. पता चला कि चालक ट्रक छोड़ कर भागने में सफल रहा. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.
बाइक व ऑटो की टक्कर में युवक घायल : औरंगाबाद कार्यालय. शहर के फारम एरिया में एक ऑटो और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में सर्वेश कुमार नामक बाइकसवार युवक घायल हो गया, जिसे कुछ लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया.
सर्वेश ने बताया कि वह बाइक से अनुग्रह नारायण स्टेशन जा रहा था. इसी बीच फारम मोड़ के समीप सामने से आ रहे ऑटो से टक्कर हो गयी. ऑटोवाला घटना के बाद भाग निकला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >