नागाबिगहा व सिन्हा कॉलेज रोड के निर्माण पर खर्च होंगे "1.75 करोड‍़

हजारों की आबादी को मिलेंगी सुविधाएं शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद शहर की दोनों अति महत्वपूर्ण सडकों के कायाकल्प होने की आस जग गयी है़ हजारों लोगों की परेशानियों पर आखिरकार नगर पर्षद का ध्यान आ ही गया़ अब देखना यह है कि कब तक आम लोगों की परेशानी दूर होगी़ […]

हजारों की आबादी को मिलेंगी सुविधाएं
शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी
औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद शहर की दोनों अति महत्वपूर्ण सडकों के कायाकल्प होने की आस जग गयी है़ हजारों लोगों की परेशानियों पर आखिरकार नगर पर्षद का ध्यान आ ही गया़ अब देखना यह है कि कब तक आम लोगों की परेशानी दूर होगी़ वैसे सिन्हा कॉलेज रोड व नागा बिगहा रोड से होकर गुजरनेवाले या निवास करने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है़
नगर पर्षद ने इन दोनों सडकों के कायाकल्प की योजना बना कर नगर विकास विभाग को भेज दी है़ संभव है कि दो से तीन महीने के भीतर इन दोनों महत्वपूर्ण सडकों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा़ नगर पर्षद के चेयरमैन उदय प्रसाद गुप्ता और उप मुख्य पार्षद शोभा सिंह ने बताया कि सिन्हा कॉलेज मोड से लेकर बैजनाथ बिगहा तक सडक के किनारे नाला व मुख्य सड़क का निर्माण कार्य लगभग 80 लाख रुपये की लागत से कराया जायेगा़
जबकि नागा बिगहा रोड का निर्माण कार्य जेके होटल से लेकर एनएच दो तक लगभग एक करोड की लागत से होगा़ इस सडक के किनारे भी नाला निर्माण कराया जायेगा, ताकि घरो से निकलने वाले गंदे पानी को नदी तक पहुंचाया जाये़ ज्ञात हो कि सिन्हा कॉलेज रोड व नागा बिगहा रोड की स्थिति अभी भयावह बनी हुई है़. कॉलेज व कोचिंग संस्थानो में पढनेवाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है़ सिन्हा कॉलेज रोड से प्रतिदिन हजारो लोगो का आवागमन होता है़ खासकर सिन्हा कॉलेज मोड के समीप सडक पर उभरे बडे-बडे गड्ढे दुर्घटनाओं का गवाह बन रही है़ं कई लोग सडक पर गिरकर चोटिल हो चुके है़ं
नागा बिगहा आज भी नाली के पानी से लबालब भरा हुआ है़ स्थानीय लोगों ने सडक निर्माण को लेकर कई दफे जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक गुुहार लगायी, पर सुनवाई नही हुई़ अब नगर पर्षद ने निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उठायी है़ ऐसे में लोगों की समस्या का समाधान होने की उम्मीद जगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >