घर में शौचालय बनवा द जी, पिया आ...

मदनपुर के अनुग्रह उच्च विद्यालय में स्वच्छता महासभा बेटी-बहुओं की प्रतिष्ठा के लिए घर में शौचालय होना बेहद जरूरी मदनपुर : घर में शौचालय बनवा द जी, पिया आजा न बिहार में. ये गीत जीविका दीदियों के तरफ से शौचालय निर्माण को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से गाया जा रहा है. बिहार को खुले […]

मदनपुर के अनुग्रह उच्च विद्यालय में स्वच्छता महासभा

बेटी-बहुओं की प्रतिष्ठा के लिए घर में शौचालय होना बेहद जरूरी
मदनपुर : घर में शौचालय बनवा द जी, पिया आजा न बिहार में. ये गीत जीविका दीदियों के तरफ से शौचालय निर्माण को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से गाया जा रहा है. बिहार को खुले में शौचमुक्त बनाने का कार्य जोरों पर चल रहा है. जिले से लेकर प्रखंड तक हर पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि इसमें लगे हुए हैं. बुधवार को बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन समिति के तत्वावधान में स्वच्छ भारत मिशन व लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत खुले में शौच मुक्ति हेतू जागरूकता महासभा का आयोजन अनुग्रह उच्च विद्यालय मदनपुर में किया गया. इस महासभा में लगभग पांच हजार जीविका दीदियों ने भाग लिया.
सभी उपस्थित जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कंवल तनुज ने कहा कि आज दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है. हर हाथ में मोबाइल हो गया है, लेकिन हर घर में शौचालय न होना हमारे लिए शर्म की बात है. मोबाइल से ज्यादा जरूरी शौचालय है. शौचालय घर के बेटी-बहूओं की इज्जत से जुड़ा हुआ है और एक मर्द का ये दायित्व होता है कि वे अपने घर की बेटी-बहूओं को सम्मान दिलाएं. उनकी इज्जत का ख्याल रखें. आज हर घर में शौचालय नहीं है. बेटी-बहू शौच के लिए घर से बाहर जाती हैं.
अगर किसी तरह की कोई घटना घट जाये तो उसका जिम्मेवार पुरुष होता है. जीविका दीदियों को संदेश देते हुए जिलाधिकारी ने उत्साहित करते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी का श्रेय महिलाओं का है. जिस दिन महिला चाह जायेंगी, उस दिन कोई काम अधूरा नहीं रहेगा. इस अवसर पर डीडीसी संजीव कुमार सिंह,जिला परिवहन पदाधिकारी सह वरीय प्रभारी पदाधिकारी प्रखंड मदनपुर के रविंद्र प्रसाद गुप्ता,जीविका के जिला कार्यक्रम प्रबंधक कमल किशोर,बीडीओ अतुल प्रसाद, अंचलाधिकारी अजीत कुमार,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि कुन्दन सिंह,प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक राजीव कुमार रंजन,पीओ शारदानंदन सिंह,कम्युनिकेशन मैनेजर राजीव रंजन,सीआई राजेंद्र सिंह मौजूद रहे.
दो रोटी कम खाएं, लेकिन घर में शौचालय जरूर बनवाएं : औरंगाबाद शहर. देव प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान में स्वच्छ भारत मिशन व लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत खुले से शौच मुक्त करने के लिये जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.
जिलाधिकारी कंवल तनुज ने प्रखंड के सभागार में सैकडो की संख्या में उपस्थित जीविका दीदियो को संबोधित करते हुये कहा कि आज दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है, इसके साथ सभी को आगे बढाना होगा. हर हाथ में मोबाइल हो गया है लेकिन हर घर में शौचालय न होना हमारे लिए शर्म की बात है.
दो रोटी कम खाएं लेकिन घर में शौचालय जरूर बनवाएं, ताकि हमारा समाज स्वच्छ और सम्मानित हो. इस अभियान में जीविका दीदियों को बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभानी होगी. इस कार्यक्रम में डीडीसी संजीव कुमार सिंह ,प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार शक्तिधर, सीओ राम कुमार रमण , प्रखंड प्रमुख ,उप प्रमुख मनीष पाठक ,सहित जीविका से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >