पति ने लाठी से पीट-पीट कर की पत्नी की हत्या

मृतका के पिता के बयान पर पति व सास के खिलाफ एफआइआर दर्ज चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल पिता व दादी फरार नवीनगर : नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में एक पति ने अपने पत्नी की हत्या लाठी से पीट-पीट कर कर दी. घटना मंगलवार की रात की है. घटना […]

मृतका के पिता के बयान पर पति व सास के खिलाफ एफआइआर दर्ज
चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल पिता व दादी फरार
नवीनगर : नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में एक पति ने अपने पत्नी की हत्या लाठी से पीट-पीट कर कर दी. घटना मंगलवार की रात की है. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, पर पता चला कि किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच अचानक विवाद हुआ था.
इसी बीच घर में ही रखे लाठी से पति ने पीट-पीट कर पत्नी की हत्या कर दी और फिर घर के अन्य सदस्यों के साथ फरार हो गया. टंडवा थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि रामनगर निवासी चंदन पासवान और उसकी पत्नी लीलावती देवी (30)के बीच विवाद हो गया था और फिर पति ने पत्नी की हत्या कर दी.
इस मामले में लीलावती के पिता व कुटुंबा थाना क्षेत्र के कठरी गांव निवासी नरेश पासवान के बयान पर प्राथमिकी की कार्रवाई की गयी है.
इसमें दामाद चंदन पासवान व उसकी मां राधिका कुंवर को आरोपित बनाया है. प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है. आरोपित फिलहाल फरार हैं. इधर, यह चर्चा पूरे नवीनगर प्रखंड में है. रामनगर व आसपास के गांवों में बेरहम पति की करतूत की सर्वत्र निंदा हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >