नवीनगर : रेफरल अस्पताल में हुए तोड़फोड़ व हंगामा मामले को ले मंगलवार को सिविल सर्जन रामप्रताप सिंह नवीनगर अस्पताल का निरीक्षण किया.सीएस द्वारा महिला मरीज वार्ड, एएनएम कक्ष,प्रसव कक्ष समेत सभी चीजो का बारीकी से निरीक्षण किया और टूटे सामग्रियों को देखा.
प्रभारी डा श्रीराम प्रसाद को अस्पताल में टूटे हुए सामग्रियों का मरम्मत कराने तथा बदलने का दिशा निर्देश दिया.साथ ही अस्पताल में उपलब्ध दवा एवं ऑक्सीजन मामले में भी प्रभारी से जानकारी लेते हुए पूछताछ किया. स्वास्थ्य प्रबंधक चंचल कुमार को जमकर फटकार लगाते हुए कहां की आपकी कार्यशैली ठीक नहीं है .
आपके ऊपर कार्रवाई की जाएगी. स्वास्थ्य प्रबंधक को विभाग द्वारा डीप फ्रीजर चलाने के लिए अलग-अलग स्टेपलाईजर लगाने का निर्देश दिया गया है ,जबकि अस्पताल में एक ही स्टेपलाईजर के सहारे 4 डीप फ्रीजर को चलाया जा रहा है जो काफी नुकसानदेह हो सकता है और इस संबंध में पुछे जाने पर झूठा सूचना देते हुए सभी में स्टेपलाइजर लगा दिये जाने की पुष्टि की गई, जो घोर लापरवाही को दर्शाता है.वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा श्रीराम प्रसाद द्वारा सीएस को अस्पताल में सभी रोगों की दवा उपलब्ध नहीं होने की बात कहा.
इस पर सीएस ने कहा कि जो दवा औरंगाबाद में उपलब्ध है आपके यहां भी उपलब्ध रहेगा .उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की सूची मांगी है .अस्पताल निरीक्षण में सीएस के साथ डीपीएम मनोज कुमार ,डीपीई नागेंद्र केसरी समेत अन्य लोग शामिल थे.
