सभी ने ठुकराया, सदर अस्पताल में हुआ एचआइवी पीड़िता का प्रसव

परिजन महिला को लेकर सोमवार की रात पहुंचे थे सदर अस्पताल औरंगाबाद नगर :सदर अस्पताल में महिला चिकित्सक डाॅ मणि कुमारी ने एक एचआइवी पीड़िता संसागत प्रसव किया. जानकारी के अनुसार, दाउदनगर प्रखंड क्षेत्र की एक महिला एचआइवी से पीड़ित थी और पेट में बच्चा भी था. दाउदनगर शहर में किसी डॉक्टर ने उसका प्रसव […]

परिजन महिला को लेकर सोमवार की रात पहुंचे थे सदर अस्पताल
औरंगाबाद नगर :सदर अस्पताल में महिला चिकित्सक डाॅ मणि कुमारी ने एक एचआइवी पीड़िता संसागत प्रसव किया. जानकारी के अनुसार, दाउदनगर प्रखंड क्षेत्र की एक महिला एचआइवी से पीड़ित थी और पेट में बच्चा भी था. दाउदनगर शहर में किसी डॉक्टर ने उसका प्रसव नहीं कराया. उसके बाद परिजन महिला को लेकर सदर अस्पताल में सोमवार की रात पहुंचे. इसकी सूचना अस्पताल के कर्मचारियों ने डॉ मणि कुमारी को दी.
सूचना पर डॉक्टर अस्पताल में पहुंचीं और अपनी देख रेख में नॉर्मल प्रसव करा दिया. गौरतलब है कि पिछले वर्ष देव प्रखंड की एक एचआइवी पीड़ित महिला प्रसव के लिए अस्पताल में आयी हुई थी. लेकिन, डॉक्टर ने यह कहते हुए रेफर कर दिया था कि यहां पर कोई सुविधा नहीं हैं. घटना के बाद मानवाधिकार आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी महिला चिकित्सक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था. अभी भी यह मामला विभाग में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >