पतंजलि योगपीठ के कार्यक्रम में लगाये गये पौधे
समस्त पुण्यकर्मों को ही कहा जाता है यज्ञ
दाउदनगर अनुमंडल : पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा संचालित पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर दाउदनगर के संसा ग्राम सूर्य मंदिर के प्रांगण में हवन यज्ञ के साथ संपन्न हो गया. इस योग शिविर के प्रशिक्षक सुरेश प्रसाद आर्य ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समस्त पुण्यकर्मों को यज्ञ कहा जाता है. भारतीय सनातन संस्कृति में पांच महायज्ञों में देवयज्ञ सबसे उत्तम है.
यज्ञ हवन के माध्यम से वातावरण में व्याप्त हानिकारक कीटाणुओं व जीवाणुओं पर नियंत्रण करके वातावरण को शुद्ध व प्रदूषणमुक्त किया जा सकता है. इस मौके पर पतंजलि किसान सेवा समिति के जिलाध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, ब्रज मोहन शर्मा अवकाशप्राप्त शिक्षक बैद्यनाथ सिंह, रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष संजीव उर्फ रंजीत कुमार, मनोज कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, अरुण सिंह, अजीत कुमार, मुकेश कुमार, शिक्षिका जनक दुलारी, संजू कुमारी, अनिता देवी, मीना कुंवर, फुलिया देवी प्रमुख रूप से उपस्थित थे. पर्यावरण को बचाने के लिए पतंजलि की ओर से वृक्ष लगाओ, वृक्ष बचाओ अभियान के अंतर्गत संसा सूर्य मंदिर के प्रांगण में नीम, पाकड़ व पीपल के पौधे लगाये गये.
