चेकपोस्ट से दो महीने तक गायब रही पुलिस

झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र से सटा अंबा- एरका चेकपोस्ट का निर्माण शराबबंदी योजना के कुछ दिनों बाद कराया गया था. शुरुआती दौर में तो उत्पाद विभाग की टीम और पुलिस इस चेकपोस्ट पर ऐसे मुस्तैद थी, जैसे भारत-पाक की सीमा हो. इस सीमा को लांघ कर आनेवाले यात्रियों व वाहनों की गहनता से जांच की […]

झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र से सटा अंबा- एरका चेकपोस्ट का निर्माण शराबबंदी योजना के कुछ दिनों बाद कराया गया था. शुरुआती दौर में तो उत्पाद विभाग की टीम और पुलिस इस चेकपोस्ट पर ऐसे मुस्तैद थी, जैसे भारत-पाक की सीमा हो. इस सीमा को लांघ कर आनेवाले यात्रियों व वाहनों की गहनता से जांच की जाती थी.
ब्रेथ एनेलाइजर का उपयोग किया जाता था, लेकिन एक दिन अचानक से इस चेकपोस्ट से पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम गायब हो गयी और दो महीने तक गायब ही रही. इस मामले की छानबीन जब प्रभात खबर द्वारा की गयी, तो दो सप्ताह पूर्व फिर से चेकपोस्ट पर पुलिस बल तैनात कर दिये गये. सुस्ता-सुस्ता कर काम कर रही पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम से ऐसे में पूर्ण शराबबंदी नीति को कैसे बल मिल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >