वाहन से कुचल कर रिक्शाचालक की मौत

शिवगंज में एनएच-दो पर शौच के लिए जाने के दौरान हुआ हादसा औरंगाबाद कार्यालय : राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर शिवगंज के समीप एक अज्ञात वाहन से कुचल कर 60 वर्षीय बीनेश्वर पासवान की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की सुबह की है. मिली जानकारी के अनुसार शिवगंज के ही रहनेवाले दिनेश्वर पासवान सुबह-सुबह उठ कर […]

शिवगंज में एनएच-दो पर शौच के लिए जाने के दौरान हुआ हादसा

औरंगाबाद कार्यालय : राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर शिवगंज के समीप एक अज्ञात वाहन से कुचल कर 60 वर्षीय बीनेश्वर पासवान की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की सुबह की है. मिली जानकारी के अनुसार शिवगंज के ही रहनेवाले दिनेश्वर पासवान सुबह-सुबह उठ कर शौच जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान मदनपुर की तरफ से औरंगाबाद की ओर जा रहे एक वाहन से कुचल कर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के तुरंत बाद कुछ लोगों ने एनएचएआइ के एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. डॉक्टरों ने इलाज ही प्रारंभ किया था कि बीनेश्वर की मौत हो गयी. ड्यूटी पर रहे डॉक्टर आशुतोष कुमार ने कहा कि बीनेश्वर पासवान को गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था. प्राथमिक उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गयी.
इधर, सदर अस्पताल पहुंचे कुछ लोगों ने मृतक की पहचान की और फिर उसके परिजनों को सूचना दी. थोड़े ही देर में परिजन पहुंच गये, तब नगर पुलिस द्वारा शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गयी. सदर अस्पताल में पहुंचे परिजनों के चीत्कार से अस्पताल परिसर दहल उठा. पता चला कि बीनेश्वर पासवान रिक्शा चला कर अपने परिवार की भरण-पोषण करते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >