औरंगाबाद नगर : सदर प्रखंड के फेसर थाना अंतर्गत सिमरहुआ गांव में दीवार गिर जाने से महेंद्र प्रजापति के 12 वर्षीय पुत्र बोस कुमार की मौत मिट्टी की दीवार गिर जाने के कारण शुक्रवार की दोपहर हो गयी. घर में बंधी गाय को पानी पिलाने के लिए बोस कुमार घर के बाहर चापाकल पर पहुंचा. जैसे ही चापाकल चलाना शुरू किया, वैसे ही मिट्टी की दीवार गिर गयी, जिससे वह दब गया. परिजन व गांववालों ने उसे मलबे से निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना परिजनों ने फेसर थाना पुलिस व सदर अंचलाधिकारी को दे दी गयी है.
फेसर में दीवार गिरने से बालक की मौत
औरंगाबाद नगर : सदर प्रखंड के फेसर थाना अंतर्गत सिमरहुआ गांव में दीवार गिर जाने से महेंद्र प्रजापति के 12 वर्षीय पुत्र बोस कुमार की मौत मिट्टी की दीवार गिर जाने के कारण शुक्रवार की दोपहर हो गयी. घर में बंधी गाय को पानी पिलाने के लिए बोस कुमार घर के बाहर चापाकल पर पहुंचा. […]
