एसआइटी को सौंपा गया गिरफ्तारी के लिए टास्क

डीडब्ल्यूओ व बैंक मैनेजर की तलाश सरकारी रुपये के गबन का मामला औरंगाबाद नगर : कल्याण विभाग के 33 लाख गबन मामले में देवकुंड थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी (डीडब्ल्यूओ) शांतिभूषण आर्य, पीएनबी बैंक प्रबंधक एवं एनजीओ संचालक प्रकाश सिंह को गिरफ्तार करने के लिए एसपी डाॅ सत्यप्रकाश ने […]

डीडब्ल्यूओ व बैंक मैनेजर की तलाश

सरकारी रुपये के गबन का मामला
औरंगाबाद नगर : कल्याण विभाग के 33 लाख गबन मामले में देवकुंड थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी (डीडब्ल्यूओ) शांतिभूषण आर्य, पीएनबी बैंक प्रबंधक एवं एनजीओ संचालक प्रकाश सिंह को गिरफ्तार करने के लिए एसपी डाॅ सत्यप्रकाश ने एसआइटी का गठन किया है. एसपी ने बताया कि इस कांड की जांच के लिए गठित टीम में दाउदनगर एसडीपीओ संजय कुमार, देवकुंड थानाध्यक्ष पवन कुमार, उपहारा थानाध्यक्ष विजय प्रसाद, दाउदनगर इस्पेक्टर रविंद्र कुमार, हसपुरा थाना के दरोगा सुनील को शामिल किया गया है, जिन्हें एक सप्ताह के अंदर आरोपितों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है. एसपी ने बताया कि प्रथम दृ²ष्टया मामले को सत्य पाते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया जायेगा.
मामले का अनुसंधान पूरा कर आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया जायेगा. एसपी ने बताया कि कांड के अनुसंधान में सभी साक्ष्य को एकत्रित किया जायेगा. जिला कल्याण कार्यालय के नाजीर समेत अन्य कार्यालय के कर्मियों से पूछताछ की जायेगी. बताया जा रहा है कि मामले में आरोपित तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा विभाग का करोड़ों रुपये देवकुंड पीएनबी में खाता खोलकर जमा करायी गई थी. गनीमत रही की करीब 33 लाख ही राशि की निकासी हो सकी थी. जब डीएम को भनक लगी तो उन्होंने मामले में कार्रवाई करने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया . ज्ञात हो कि तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा विभाग का खाता देवकुंड के अलावा कई अन्य प्रखंडों के बैंकों में खोला गया था. अगर सभी खातों की जांच होगी, तो करोड़ों के गबन का मामला सामने आयेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >