विवेकानंद मिश्रा बने भाजपा के जिला मंत्री, बधाइयों का तांता

मिठाई बांट कर कार्यकर्ताओं ने जतायी खुशी ओबरा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा दाउदनगर भाजपा नेता विवेकानंद मिश्रा को जिला कमेटी द्वारा जिला मंत्री बनाये जाने पर दाउदनगर व ओबरा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. इस मौके पर पार्टी कार्यालय में भाजपा के युवा मोरचा के जिला मंत्री बनाये जाने पर जिला प्रवक्ता […]

मिठाई बांट कर कार्यकर्ताओं ने जतायी खुशी
ओबरा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा दाउदनगर भाजपा नेता विवेकानंद मिश्रा को जिला कमेटी द्वारा जिला मंत्री बनाये जाने पर दाउदनगर व ओबरा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. इस मौके पर पार्टी कार्यालय में भाजपा के युवा मोरचा के जिला मंत्री बनाये जाने पर जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी ने पार्टी कार्यालय में मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की और कहा कि विवेकानंद मिश्रा लगातार पार्टी के लिए तत्पर रहते हैं.
इन्हें जिला मंत्री बनने से पार्टी को काफी बल मिलेगा. इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुबोध शर्मा, दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, शमशेरनगर मंडल अध्यक्ष राम पुकार पांडेय, सुनील दूबे, अनुज दूबे, बबलू तिवारी, राजेश तिवारी, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, विभूति नारायण शर्मा, युगल किशोर पांडेय, विनोद दूबे ने जिला मंत्री बनाये जाने पर खुशी जाहिर किया और कहा कि पार्टी द्वारा युवाओं को पद मिलने से कार्य और देरी से बढ़ेगी. विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि पार्टी द्वारा जो हमें जिम्मेवारी दिया गया है, उसे हर हाल में निर्वहन करूंगा. कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहना कर स्वागत किया.
बधाइयों का सिलसिला जारी : दाउदनगर अनुमंडल. दाउदनगर के पुराना शहर वार्ड संख्या नौ निवासी विवेकानंद मिश्र को भाजयुमो का जिला मंत्री बनाये जाने पर बधाइयों का सिलसिला जारी है. भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी ने बधाई देते हुए कहा कि श्री मिश्रा लगातार अपना कार्य कुशलता से करते हुए पार्टी में विभिन्न पदों पर बने रहे. ये दाउदनगर के भाजयुमो महामंत्री, नगर अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष के पदों पर भी रह चुके हैं. इनके जिला मंत्री बनने से जिला कमेटी को बल मिलेगा.
ये पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं. भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुबोध शर्मा,दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव,शमशेर नगर मंडल अध्यक्ष रामपुकार पांडेय, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार, सुनील दुबे, अनुज दुबे, जगरनाथ शर्मा, सरयू सिंह, पप्पू सिंह, बुलबुल तिवारी, राजेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह, सुभाष यादव, शिव प्रसाद, पूर्व मुखिया व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार शर्मा, नागेंद्र शर्मा व अन्य लोगों ने इन्हें बधाई दी और मंगलमय भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >