स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे जिले में हाइ अलर्ट

शहर के सभी होटलों व रेस्टोरेंट की हुई जांच नक्सलग्रस्त इलाकों में लगातार होगी गश्ती औरंगाबाद कार्यालय. स्वतंत्रता दिवस की तैयारी अंतिम चरण में है़ औरंगाबाद के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जिले के प्रभारी मंत्री ब्रजकिशोर बिंद झंडोतोलन करेंगे़ इस महापर्व को लेकर पूरे जिले को हाइ अलर्ट पर रखा गया है़ एसपी डाॅ सत्यप्रकाश […]

शहर के सभी होटलों व रेस्टोरेंट की हुई जांच
नक्सलग्रस्त इलाकों में लगातार होगी गश्ती
औरंगाबाद कार्यालय. स्वतंत्रता दिवस की तैयारी अंतिम चरण में है़ औरंगाबाद के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जिले के प्रभारी मंत्री ब्रजकिशोर बिंद झंडोतोलन करेंगे़ इस महापर्व को लेकर पूरे जिले को हाइ अलर्ट पर रखा गया है़ एसपी डाॅ सत्यप्रकाश के निर्देश पर शनिवार की रात शहर के सभी होटलों व रेस्टोरेंटों की गंभीरता से जांच की गयी़ ठहरनेवाले लोगों की डिटेल्स खंगाली गयी़ जांच के दौरान पुलिस की तीन टीमें अलग-अलग होटलों की जांच कर रही थी और उसका नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पीएन साहू कर रहे थे़
एसडीपीओ ने बताया कि शहर के तमाम होटलों की जांच की गयी़ होटल प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे अपने यहां रूकनेवाले लोगों की गंभीरता से जांच कर ठहरने का मौका दें. किसी तरह की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी़ इधर, एसपी डाॅ सत्यप्रकाश ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे जिले को हाइ अलर्ट किया गया है़
नक्सलग्रस्त इलाकों में लगातार पुलिस गश्ती व छापेमारी अभियान जारी रहेगी़ अति संवेदनशील इलाकों पर पुलिस की खास निगाह रहेगी़ चौक-चौराहों से लेकर शहर के तमाम सार्वजनिक जगहों पर पुलिस की तैनाती की गयी है़ एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और अगर कहीं संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध लोग नजर आयें, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. एसपी ने कहा कि पूरे जिले में सघन वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगी़ सभी थाने के पदाधिकारी अपने-अपने इलाकों में जांच के दौरान पूरी निगरानी रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >