धान की फसल डूबी, सीओ से मिल कर लगायी गुहार

मुखिया अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में लगायी गुहार दाउदनगर अनुमंडल : प्रखंड के महावर पंचायत के आदर्श ग्राम केरा गांव के ग्रामीणों ने बंद करहा को खोलवाने की गुहार पदाधिकारियों से लगायी है. मुखिया अशोक कुमार वर्मा व जदयू नेता ध्रुव कुशवाहा के साथ दर्जनों की संख्या में ग्रामीण सीओ के पास पहुंचे और […]

मुखिया अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में लगायी गुहार
दाउदनगर अनुमंडल : प्रखंड के महावर पंचायत के आदर्श ग्राम केरा गांव के ग्रामीणों ने बंद करहा को खोलवाने की गुहार पदाधिकारियों से लगायी है.
मुखिया अशोक कुमार वर्मा व जदयू नेता ध्रुव कुशवाहा के साथ दर्जनों की संख्या में ग्रामीण सीओ के पास पहुंचे और करहा को खोलवाने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर ग्रामीण सड़क पर उतरने को बाध्य हो जायेंगे.
सीओ को सौंपा आवेदन : 91 ग्रामीणों द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा, जिसकी प्रतिलिपि डीएम, एसडीओ, डीएसपी व थाना को भी भेजी गयी है. आवेदन में कहा गया है कि नहर के उस पार पुल से सटे एक जमीन है, जिसका खाता नंबर 06,07 एवं प्लॉट नं 46, 48 है, उस जमीन में नहर के रोड किनारे काफी गैरमजरुआ जमीन है, जिसमें रोड किनारे सैकड़ों वर्षों से करहा बना हुआ था.
इससे पटवन का कार्य हुआ करता था व बाढ़ का पानी निकास हुआ करता था. ग्रामीणों ने गांव के ही योगेंद्र मेहता पर करहा को बंद करने का आरोप लगाते हुए आवेदन में कहा है कि उसी प्लॉट में ये ईंट चिमनी उद्योग खोले हुए हैं. करहा को बंद करने से वर्षा व बाढ़ के पानी का निकासी बंद हो गयी है और गांव की सैकड़ों एकड़ जमीन लगा हुआ धान का फसल डूब गयी है. अगर करहा को नहीं खोलवाया गया, तो गांव के सैकड़ों लोग भूखमरी की स्थिति में पहुंच जायेंगे. इसका जिम्मेवार प्रशासन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >