स्कूल बस से उतार कर छात्र को पीटा

शिकायत की जांच में जुटी पुलिस प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला डीएवी के छात्र हुई घटना कलामी मुहल्ले का रहनेवाला है पीड़ित छात्र समर फिरदौस औरंगाबाद नगर : बुधवार को डीएवी स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रहे नौवीं के छात्र को शहर के रमेश चौक के समीप कुछ युवकों ने चलती बस से […]

शिकायत की जांच में जुटी पुलिस
प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला
डीएवी के छात्र हुई घटना
कलामी मुहल्ले का रहनेवाला है पीड़ित छात्र समर फिरदौस
औरंगाबाद नगर : बुधवार को डीएवी स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रहे नौवीं के छात्र को शहर के रमेश चौक के समीप कुछ युवकों ने चलती बस से उतार लिया और उसके साथ बेरहमी से पिटाई की.
जब छात्र एक घंटे तक स्कूल से घर नहीं पहुंचा, तो उसके परिजन परेशान हो गये और इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी. नगर थाना की पुलिस व परिजन छात्र को खोजने के लिए शहर के प्रत्येक मोहल्ले में तलाशी करने लगे, लेकिन छात्र का कोई अता-पता नहीं चल सका. कुछ ही देर के बाद छात्र दर्द से कराहते हुए घर पर पहुंचा और घटना की पूरी आपबीती परिजनों को सुनाई. इसके बाद परिजन घायल छात्र कलामी मोहल्ला निवासी समर फिरदोस को लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे, वहीं इसकी सूचना पुलिस को भी दी.
सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल, दरोगा आदित्य कुमार दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और छात्र से पूछताछ की. इस दौरान छात्र ने बताया कि डीएवी स्कूल से घर लौटने के दौरान रमेश चौक के समीप पहले से घात लगा कर बैठे युवक विशाल कुमार, आयुष कुमार बस में चढ़ गये और उसे सड़क पर उतार कर लाठी-डंडे से पिटाई की. इधर, नगर थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल ने कहा कि यह मामला प्रेम-प्रसंग से संबंधित है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है. जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >