अंतिम सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

औरंगाबाद कोर्ट : श्रावण (सावन) मास की अंतिम सोमवारी पर जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. शहर के बुढ़वा महादेव मंदिर, धर्मशाला स्थित शिव मंदिर, शाहपुर के भोला साव शिव मंदिर, देवी मंदिर स्थित शिव मंदिर, अखाड़ा स्थित शिव मंदिर, यमुना नगर स्थित शिव मंदिर, प्रियव्रत पथ स्थित शिव मंदिर, कचहरी […]

औरंगाबाद कोर्ट : श्रावण (सावन) मास की अंतिम सोमवारी पर जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. शहर के बुढ़वा महादेव मंदिर, धर्मशाला स्थित शिव मंदिर, शाहपुर के भोला साव शिव मंदिर, देवी मंदिर स्थित शिव मंदिर, अखाड़ा स्थित शिव मंदिर, यमुना नगर स्थित शिव मंदिर, प्रियव्रत पथ स्थित शिव मंदिर, कचहरी मोड़ स्थित महाकाल मंदिर, वीर कुंवर सिंह पथ स्थित शिव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में सुबह से ही पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. कई मंदिरों के बाहर लंबी कतारें भी लगी रही. बुढ़वा महादेव मंदिर में पूर्णिमा के अवसर पर हवन का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इसके अलावा इस मंदिर में सावन के हर सोमवारी की शाम में भगवान शिव का महाशृंगार, महाआरती और महाप्रसाद वितरण किया जाता है.
मंदिर के पुजारी संजय पांडेय ने बताया कि यह मंदिर जिले के सबसे प्राचीन मंदिर है. इसी वजह से यहां हमेशा श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है. इस मंदिर में शीघ्र ही विवाह भवन भी बनाया जायेगा, जिससे औरंगाबाद के अलावा दूसरे जिलों से भी लोग यहां आकर इसका लाभ ले सकें और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >