1100 रुपये किलो तक बिकीं मिठाइयां
60 लाख तक कारोबार
औरंगाबाद कोर्ट : रक्षाबंधन के मौके पर औरंगाबाद के शहरी बाजार में चहल-पहल का दौर दिखा. फल दुकानों से लेकर पूजा सामाग्रियों और मिठाई दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही. वैसे त्योहार के पूर्व संध्या भी लोगों ने जमकर खरीदारी की.
सबसे अधिक रौनक मिठाई दुकानों पर दिखा. मिठाई व्यवसाय से जुड़े जानकारों की माने तो अकेले औरंगाबाद बाजार में 50 से 60 लाख रुपये की मिठाई खरीदी गयी. इसमें 150 रुपयें प्रति किलो से लेकर 1100 रुपये प्रति किलो तक की मिठाई बिकी. शहर के प्रसिद्ध मिष्ठान प्रतिष्ठान कान्हा स्वीट्स के संचालक संजीव सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार खुशियों का प्रतीक है. इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध कर उनका मुंह मीठा कराती हैं. इस वजह से मिठाई का महत्व बढ़ जाता है.
