पेड़-पौधे बचाने का संकल्प, बांधा रक्षासूत्र

डीएम व डीएफओ ने रक्षासूत्र बांध कर की कार्यक्रम की शुरुआत औरंगाबाद नगर : पौधे की लगातार हो रही कटाई के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को रक्षाबंधन व वृक्ष रक्षा दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा रक्षासूत्र पौधों में बांधा गया. इसकी शुरुआत समाहरणालय परिसर से की गयी, जहां जिलाधिकारी कंवल […]

डीएम व डीएफओ ने रक्षासूत्र बांध कर की कार्यक्रम की शुरुआत
औरंगाबाद नगर : पौधे की लगातार हो रही कटाई के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को रक्षाबंधन व वृक्ष रक्षा दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा रक्षासूत्र पौधों में बांधा गया.
इसकी शुरुआत समाहरणालय परिसर से की गयी, जहां जिलाधिकारी कंवल तनुज ने बरगद, पीपल, पाकड़ के वृक्ष में रक्षासूत्र बांध कर पेड़-पौधाें को बचाने का संकल्प लिया. इसके अलावे डीएफओ सुधीर कुमार कर्ण, उत्पाद अधीक्षक सुनील कुमार, वरीय उपसमाहर्ता पुरुषोत्तम पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारियों ने एक-एक वृक्ष में रक्षासूत्र बांध कर हरे पेड़ों को बचाने का संकल्प लिया और कहा कि जो लोग हरे पेड़ को काट कर गिरायेंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए, ताकि पर्यावरण संतुलित रहते पौधा पुत्र का समान होता है. इसलिए हम सभी लोगों की जिम्मेवारी बनती है कि हरे पौधों काटने नहीं दें, बल्कि अधिक से अधिक पौधा लगाने के लिए दूसरों को प्रेरित करें.
जदयू नेताओं ने बांधा रक्षासूत्र : दाउदनगर अनुमंडल. रक्षाबंधन के अवसर पर जदयू नेताओं द्वारा वृक्ष में रक्षासूत्र बांध कर पेड़ों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया. जदयू सेवा दल के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार यादव, जदयू नगर अध्यक्ष संजय प्रसाद उर्फ चुन्नु, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष पप्पू गुप्ता, पवन पटेल समेत अन्य नेताओं ने दाउदनगर-बारुण रोड के थाना के पास स्थित बाबा जिंदानाथ मंदिर परिसर में स्थित बेल के पेड़ में रक्षासूत्र बांधा.
नेताओं ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिए पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए. हम सबों को पौधारोपण कर संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए. हमारा कर्तव्य बनता है कि हम पेड़ों की रक्षा करें. इस मौके पर प्रकाश कुमार, सिंटु पटेल, दीनदयाल सिंह, कृष्णा सिंह, विवेक केसरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >