साला-बहनोई सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

मक्के के बीच छुपा कर ले जा रहे थे शराब ऑल्टो व पिकअप से 12 हजार पाउच जब्त दोनों वाहनों को पुलिस ने किया जब्त अंबा : अंबा थाना पुलिस ने सोमवार की शाम शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में न सिर्फ सफलता प्राप्त की है, बल्कि इस कारोबार से जुड़े धंधेबाजों को भी […]

मक्के के बीच छुपा कर ले जा रहे थे शराब
ऑल्टो व पिकअप से 12 हजार पाउच जब्त
दोनों वाहनों को पुलिस ने किया जब्त
अंबा : अंबा थाना पुलिस ने सोमवार की शाम शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में न सिर्फ सफलता प्राप्त की है, बल्कि इस कारोबार से जुड़े धंधेबाजों को भी गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लोहरदग्गा के कुड्डु से एक पिकअप वैन तथा ऑल्टो कार भारी मात्रा में शराब लेकर करवंदिया जा रही है. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में एसआइ लाल साहेब तिवारी, आरडी ठाकुर, सत्येंद्र बहादुर सिंह तथा सैप जवान के साथ एनएच 139 पर वाहनों की सघन जांच करना शुरू की गयी.
इसी क्रम में पुलिस को एक ऑल्टो कार दिखी, जिसके पीछे-पीछे पिकअप वैन आ रही थी. ऑल्टो पर सवार व्यक्ति गोद में छोटा बच्चा को लेकर लाइनर का काम कर रहा था. पुलिस ने दोनों वाहनों को रोका, तो ऑल्टो से देशी शराब के 600 तथा पिकअप वैन से 11 हजार 400 पाउच बरामद किये गये. पुलिस ने शराब के धंधे से जुड़े मुख्य धंधेबाज सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वजीरगंज निवासी सुबोध कुमार सिंह तथा उसके साले डाल्टेनगंज के सतबरवा के बारीकेवला गांव निवासी दीपक कुमार चौधरी व सायाडीह के प्रभात विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया. पुलिस ने ऑल्टो तथा पिकअप वैन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की.
विदित हो कि धंधेबाजों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए पिकअप वैन में शराब के बोरे पर तिरपाल डाल कर ढंक दिया था. इसके ऊपर और बगल से मकई का भुट्टा बोरे में पैक कर लादे हुए थे, ताकि किसी को भनक नहीं लगे. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले को लेकर कांड संख्या 101/17 दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >