औरंगाबाद नगर : पुलिस अधीक्षक डाॅ सत्यप्रकाश ने अपने कार्यालय के बाहर एक शिकायत पेटी लगाया है, ताकि कार्यालय से बाहर रहने पर जिले से पहुंचने वाले लोग अपना आवेदन इसमें डाल सकें. जब पुलिस अधीक्षक वापस आएंगे, तब शिकायत पेटी में आए आवेदन को देखकर लोगों के ऊपर कार्रवाई करने का निर्देश देंगे. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब वह कार्यालय में नहीं रहते हैं तो दूर-दराज के गांवों से आये लोग निराश होकर लौट जाते है. वे अपनी बात नहीं कह पाते है़ जिसे देखते हुए कार्यालय के बाहर शिकायत पेटी लगाया गया है, ताकि लोग उसमें अपना आवेदन डाल सकें. उस आवेदन को वह स्वयं देखेंगे व उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे. कार्यालय के बाहर शिकायत पेटी लगा दिए जाने से आम लोगों को काफी सहूलियत होगी.
एसपी कार्यालय के बाहर लगी शिकायत पेटी
औरंगाबाद नगर : पुलिस अधीक्षक डाॅ सत्यप्रकाश ने अपने कार्यालय के बाहर एक शिकायत पेटी लगाया है, ताकि कार्यालय से बाहर रहने पर जिले से पहुंचने वाले लोग अपना आवेदन इसमें डाल सकें. जब पुलिस अधीक्षक वापस आएंगे, तब शिकायत पेटी में आए आवेदन को देखकर लोगों के ऊपर कार्रवाई करने का निर्देश देंगे. पुलिस […]
