घरेलू विवाद को लेकर मारपीट, चार जख्मी

नगर थाने के दारोगा ने दर्ज किया पीड़ित का बयान औरंगाबाद नगर : माली थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में रविवार की सुबह घरेलू विवाद को लेकर जम कर मारपीट हुई. इस घटना में खुशबू कुमारी, रीना देवी, ललन कुमार, करण कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर […]

नगर थाने के दारोगा ने दर्ज किया पीड़ित का बयान

औरंगाबाद नगर : माली थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में रविवार की सुबह घरेलू विवाद को लेकर जम कर मारपीट हुई. इस घटना में खुशबू कुमारी, रीना देवी, ललन कुमार, करण कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. पीड़ितों का कहना है कि घर में खुशबू कुमारी खाना बना रही थी. इसी बीच गांव के ही दिनेश सिंह गाली-गलौज करने लगे. इसका विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया. नगर थाने के दरोगा मो तलहा ने घायलों का फर्द बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए माली थाना को भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >