खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को बदलने की उठायी आवाज

मुहल्लेवालों ने बिजली कंपनी पर लगाया लापरवाही का आरोप हसपुरा : हसपुरा के बाजार के पुराना थाना रोड में ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग उपभोक्ताओं ने की है. इसे लेकर खराब पड़े ट्रांसफाॅर्मर के पास उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में पुराना थाना रोड के दर्जनों उपभोक्ता शामिल थे. प्रदर्शन करते हुए कहा कि पुराना थाना […]

मुहल्लेवालों ने बिजली कंपनी पर लगाया लापरवाही का आरोप
हसपुरा : हसपुरा के बाजार के पुराना थाना रोड में ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग उपभोक्ताओं ने की है. इसे लेकर खराब पड़े ट्रांसफाॅर्मर के पास उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में पुराना थाना रोड के दर्जनों उपभोक्ता शामिल थे. प्रदर्शन करते हुए कहा कि पुराना थाना रोड मुहल्ला के लोग दो दिन से अंधेरे में हैं. ट्रांसफाॅर्मर जलने के बाद बिजली मिस्त्री ने खराब पड़े ट्रांसफाॅर्मर कोबनाने का प्रयास किया, लेकिन यह नहीं बन सका. बताया जाता है कि पहले भी मरम्मत की गयी थी.
इसकी जानकारी विभाग को भी है. हालांकि, इस ट्रांसफाॅर्मर से कई घरों में बरैलीचक गांव में कनेक्शन दिया गया है, जिससे काफी लोड रहता है, जबकि बरैलीचक गांव के लिए ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया गया है. प्रदर्शन कर रहे ओबैदुल्लाह अंसारी, सोहराब अली, अशोक गुप्ता, इरशाद खां, संजय कुमार, दयानंद सिंह, फैसल अंसारी ने कहा कि बिजली कंपनी की लापरवाही से ट्रांसफाॅर्मर जला है. अवैध कनेक्शनधारी बरैलीचक गांव के हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >