भाजपा नेताओं ने कहा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर स्टैंड साफ करें सीएम
औरंगाबाद शहर : भ्रष्टाचार करनेवाला व उसको संरक्षण देनेवाला दोनों भ्रष्टाचारी कहलाते हैं. ईमानदार व सुशासन बाबू कहे जानेवाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब खुल कर जवाब देना होगा़ जिस तरह से लालू परिवार ने राज्य के गरीबों को लूटा है, अब उसका जवाब देने का समय आ गया है़
ये बातें बुधवार को शहर के नावाडीह स्थित एक सभागार भवन में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह ने कही़ उन्होंने कहा कि लालू परिवार ने राज्य की जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा है़
राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भ्रष्ट नेता व मंत्री को बरखास्त कर बताना होगा कि वे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पूरी तरह स्पष्ट हैं. जिला प्रभारी क्षितिज मोहन सिंह ने कहा कि भाजपा एक मजबूत पार्टी के रूप में उभर रही है़ इस मौके पर गोह विधायक मनोज शर्मा, पार्टी जिलाध्यक्ष दशरथ मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, उज्जवल सिंह, मीडिया प्रभारी विनोद सिंह, अश्विनी कुमार सिंह, राकेश देवता, ब्रजेंद्र सिंह, रविशंकर शर्मा, संजय गुप्ता, मंजित कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
