औरंगाबाद में अपराधियों ने रेलवे के 12 लाख रुपये लूटे

औरंगाबाद : जिले के मुफस्सिल थाने के लखनिखाफ गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर राइटर सेफ गार्ड से रेलवे के 12 लाख रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी औरंगाबाद की ओर भाग निकले. यह घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है. रेलवे स्टेशन जाखिम व फेसर […]

औरंगाबाद : जिले के मुफस्सिल थाने के लखनिखाफ गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर राइटर सेफ गार्ड से रेलवे के 12 लाख रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी औरंगाबाद की ओर भाग निकले. यह घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है.
रेलवे स्टेशन जाखिम व फेसर से राइटर सेफ गार्ड श्रीकांत कुमार 12 लाख रुपये लेकर औरंगाबाद में बैंक में जमा करने के लिए जा रहा था. इसी बीच लखनिखाफ गांव के समीप तीन बाइक सवार अपराधी पहुंचे और हथियार के बल पर रुपये से भरे बैग को लेकर भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी पीयन साहू, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. वहीं अपराधी की एक बाइक को जब्त किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >