शिविर में स्वेच्छा से 21 लोगों ने किया रक्तदान

औरंगाबाद शहर : अभियान मुस्कान के तहत शनिवार को देव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया़ इसका उद्घाटन सिविल सर्जन डाॅ अारपी सिंह ने किया़ मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि रक्तदान प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिये, इससे शरीर में कमजोरी नही होती है़ किसी भी रक्त के माध्यम से […]

औरंगाबाद शहर : अभियान मुस्कान के तहत शनिवार को देव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया़ इसका उद्घाटन सिविल सर्जन डाॅ अारपी सिंह ने किया़ मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि रक्तदान प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिये, इससे शरीर में कमजोरी नही होती है़ किसी भी रक्त के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को जीवित किया जा सकता है़ मानव शरीर में रक्त ही एक ऐसा चीज है जिसे कोई बना नही सकता़

इस दौरान 21 लोगों ने रक्तदान किया़ जिनमें उज्जवल कुमार, तरूण कुमार, मनीष राज, रविरंजन कुमार, मधु कुमार, मनोज कुमार, संगीता चौरसिया,शशि शेखर,रामकेवल सिंह,गौरव कुमार, विकास कुमार मिश्रा,अनिल कुमार, डा अमित कुमार, रंजय कुमार राय, बिंदु देवी, विवेक रंजन, प्रेम शंकर प्रसाद, निर्भय कुमार मिश्रा, अशोक प्रसाद,पप्पु कुमार ने रक्तदान किया. मौके पर डीपीएम कुमार मनोज, डा कुमार महेन्द्र प्रताप, डा समीद अंसारी, अश्विनी कुमार आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >