मॉनसून ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल

हसपुरा : प्रखंड के हसपुरा, पीरु, पुरहारा, टाल, अहियापुर, जैतपुर, डुमरा, डिंडिर, कोईलवां, सोनहथु ,धुसरी, मलहारा आदि पंचायतों में मॉनसून की पहली बारिश ने ग्राम पंचायत के सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है. उक्त पंचायतों में नाले- नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है. सभी ग्रामीण सड़के कीचड़ […]

हसपुरा : प्रखंड के हसपुरा, पीरु, पुरहारा, टाल, अहियापुर, जैतपुर, डुमरा, डिंडिर, कोईलवां, सोनहथु ,धुसरी, मलहारा आदि पंचायतों में मॉनसून की पहली बारिश ने ग्राम पंचायत के सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है. उक्त पंचायतों में नाले- नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है. सभी ग्रामीण सड़के कीचड़ में तब्दील हो गयी है. हसपुरा बाजार की स्थिति तो और खराब है. लोगो को कीचड़ से जाकर दुकानों में खरीददारी करनी पड़ती है. वहीं, आर्दशनगर मुहल्ला के नाली का पानी ब्लॉक कैंपस में जमा होने से तालाब में तब्दील हो गया है.
क्या कहते है गांव के लोग: पीरू पंचायत के डिहुरी गांव के अधिवक्ता गोपाल सिंह,किसान सुरेंद्र प्रसाद,डिंडिर के सनातन का कहना है कि पंचायतों में पास अाहर, तालाब की सफाई के लिये फंड है लेकिन गांव की नालियों की सफाई के लिये फंड नहीं है. पंचायत प्रतिनिधि की नालियों की सफाई में कोई रूचि नहीं है. इस कारण यह स्थिति उत्पन हुयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >