मॉडल कोर्ट भवन बनाने की राह में अड़चन खत्म

पटना हाइकोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार नये स्थान पर भवन बनाने का विधिक संघ कर रहा विरोध दाउदनगर : दाउदनगर में मॉडल कोर्ट भवन बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. मॉडल कोर्ट भवन बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध के कारण विवाद पैदा हो गया था. […]

पटना हाइकोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार
नये स्थान पर भवन बनाने का विधिक संघ कर रहा विरोध
दाउदनगर : दाउदनगर में मॉडल कोर्ट भवन बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. मॉडल कोर्ट भवन बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध के कारण विवाद पैदा हो गया था.
विधिक संघ, दाउदनगर द्वारा वर्तमान अनुमंडल अनुमंडल कार्यालय प्रांगण में ही मॉडल कोर्ट भवन बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण की मांग की जा रही थी. जबकि, प्रशासन इससे अलग जमीन तलाश कर रही थी. विधि संघ द्वारा पटना उच्च न्यायालय में सीडब्ल्यूजेसी 15942/16 के तहत रिट याचिका दाखिल की गयी थी. इसमें वर्तमान अनुमंडल कार्यालय प्रांगण में ही कृषि विभाग के शेष बचे जमीन का अधिग्रहण की मांग की थी.
पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन तथा न्यायमूर्ति अनिल कुमार उपाध्याय की बेंच ने सरकार द्वारा की जा रही भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया तथा मामले को निष्पादित कर दिया. इसके बाद वर्तमान अनुमंडल परिसर से अलग भूमि अधिग्रहण करने का रास्ता साफ हो गया है. विधिक संघ के अधिवक्ताओं ने कहा कि इसके लिए हमलोग सर्वोच्च न्यायालय के शरण में भी जा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >