गोलू की मदद में आगे बढ़े हाथ

डीएम सहित तीन लोगों ने दी आर्थिक सहायता औरंगाबाद नगर. सदर अस्पताल में भरती छात्र गोलू कुमार के इलाज में मदद करने के लिए हाथ उठने लगे हैं. सोमवार को डीएम कंवल तनुज सहित तीन लोगों ने आर्थिक सहायता दी है. डीएम ठीक 11 बजे सदर अस्पताल पहुंचे और वार्ड में भरती छात्र के स्वास्थ्य […]

डीएम सहित तीन लोगों ने दी आर्थिक सहायता
औरंगाबाद नगर. सदर अस्पताल में भरती छात्र गोलू कुमार के इलाज में मदद करने के लिए हाथ उठने लगे हैं. सोमवार को डीएम कंवल तनुज सहित तीन लोगों ने आर्थिक सहायता दी है.
डीएम ठीक 11 बजे सदर अस्पताल पहुंचे और वार्ड में भरती छात्र के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. इसके बाद अपने निजी खाते से 20 हजार रुपये का चेक छात्र के पिता धनंजय राम को दिया. वहीं रॉयल राजपूत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ने 5100 रुपये का चेक दिया. रेडक्रॉस के चैयरमैन सह व्यवहार न्यायालय के पीपी पुष्कर अग्रवाल भी अस्पताल पहुंचे और 11 हजार रुपये की मदद छात्र के परिजनों को दी. छात्र के परिजन को सहायता राशि दिये जाने के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस जरूरतमंद छात्र व उसके परिवार की मदद सभी को करनी चाहिए. दुख इस बात की है कि ऐसे संवेदनशील मामलों में लोग राजनीति कर इसे गलत दिशा में ले जाने का काम कर रहे हैं. ऐसे लोगों की मदद करने से दिल के अंदर सुकून मिलता है.
इस कांड में दोषी जो भी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा. डीएम ने सिविल सर्जन डॉ आरपी सिंह, उपाधीक्षक डाॅ राजकुमार प्रसाद को सही तरीके से इलाज करने का निर्देश दिया. ज्ञात हो कि एक सप्ताह पूर्व बारुण प्रखंड के मध्य विद्यालय जनकोप में मध्याह्न भोजन खाने के दौरान गोलू को गर्म खाने के संपर्क में आकर बुरी तरह झुलस गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >