61 लाख की लागत से हो रहा निर्माण
ओबरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल के प्रांगण में मंगलवार को एक हजार एमटी गोदाम शिलान्यास किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रदेव सिंह, कांग्रेसी नेता अरविंद शर्मा, कोऑपरेटिव जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व उपप्रमुख अंबिका पांडेय व डिहुरी पंचायत के पूर्व मुखिया राम नरेश सिंह उपस्थित थे.
मलवां डिaहुरी गांव के 102 वर्षीय चंद्रदेव सिंह ने भवन का शिलान्यास किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णाकांत शर्मा व संचालन कारा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार विकल ने किया. इस मौके पर कोऑपरेटिव बैंक व व्यापार मंडल के सदस्य के अलावे समाजसेवी, बुद्धिजीवी उपस्थित थे.
मुख्य अतिथि को कलाकार द्वारा स्वागत गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री शर्मा ने उपस्थित अतिथियों को फूल व बुके देकर सम्मानित किया. संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आइसीडीपी योजना के तहत एक हजार क्षमता का गोदाम सह ऑफिस, रिटेल शॉप आउटलेट व पुरानी गोदाम भवन की मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया गया. उन्होंने बताया कि 61 लाख की लागत से यह कार्य कराया जा रहा है.
कांग्रेसी नेता अरविंद शर्मा व कोऑपरेटिव बैंक के जिलाध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि ओबरा में व्यापार मंडल का गोदाम व ऑफिस निर्माण कराने में अहम भूमिका ओबरा के व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा जो प्रयास किया गया है वह सराहनीय है. इस मौके पर डाॅ अरविंद शर्मा, हरिवंश सिंह, अखिलेश दूबे, जितेंद्र शर्मा, मधुरेंद्र शर्मा, विभूति नारायण सिंह, अधिवक्ता विजय सिंह, श्रीनिवास शर्मा, त्रिवेणी पांडेय, प्रबंधक दिग्विजय सिंह, इफको के पदाधिकारी दिलीप कुमार, जितेंद्र यादव, बिंदा यादव, वेद प्रकाश शामिल थे.
