मगध प्रमंडल के नये आयुक्त जितेंद्र श्रीवास्तव का दाउदनगर में पहला दौरा
अधिकारियों से ली योजनाओं के कार्यान्वयन की जानकारी
दाउदनगर अनुमंडल : मगध प्रमंडल आयुक्त जितेंद्र श्रीवास्तव ने गुरुवार को दाउदनगर अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे गया से सड़क मार्ग से गोह होते हुए दाउदनगर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद उन्होंने एसडीओ कार्यालय कक्ष में बैठ कर अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम कंवल तनुज भी मौजूद रहे. सूत्रों ने बताया कि आयुक्त ने एसडीओ कार्यालय की विभिन्न संचिकाओं का अवलोकन किया.
विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा की. उनके द्वारा काफी देर तक गहन समीक्षा की गयी और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गये.
इस दौरान डीएम के अलावे डीडीसी संजीव सिंह, एडीएम, दाउदनगर एसडीओ राकेश कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तेजनारायण राय, एसडीपीओ संजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. सूत्रों ने बताया कि इससे पहले दाउदनगर आने के क्रम में उनके द्वारा गोह प्रखंड के कुछ जविप्र दूकानों की औचक जांच भी की गयी.
इस दौरान पुलिस इंसपेक्टर रवींद्र प्रसाद,प्रभारी थानाध्यक्ष आशीष कुमार शाह के अलावे अनुमंडल के विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष एवं काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद दिखे.
