जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक में डीएम ने दिये निर्देश
औरंगाबाद नगर. सोमवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ योजना भवन के सभाकक्ष में बैठक की़ इस दौरान डीएम ने जिले में चल रही कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की़ समीक्षा के क्रम में डीएम ने प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा को निर्देश दिया कि जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध करायें, ताकि समय पर कार्यालय का निर्माण कार्य कराया जा सके़ जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2018 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का पंजियन ऑनलाइन करायें,
वही डाटा बेस तैयार कर आधार नंबर से जोडे़ं जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि नौका परिचालन के लिए नाव का निबंधन मोटरवाहन अधिनियम के तहत सुनिश्चित करें़ जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि दाउदनगर-नासरीगंज के बीच सोन नद पर बन रहे पुल निर्माण में जो भी समस्या है उसका निष्पादन सुनिश्चित करें़ जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि राशन कार्ड लाभुकों को आधार नंबर से जोडें, वही समय पर खाद्यान्न का वितरण हो़ डीएम ने कहा कि सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलायी जा रही हैं, उनका अनुपालन समय पर हो़ बैठक में एडीएम रामअनुग्रह सिंह सहित जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे़
