आम जनता की सेवा करने का अवसर देती है सत्ता

सत्संग विहार ने मुख्य पार्षद उदय गुप्ता का किया अभिनंदन औरंगाबाद सदर : श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्रजी महाराज के अनुयायियों ने सत्संग विहार, बिराटपुर औरंगाबाद की ओर से सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता के निवास स्थान पर नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद उदय गुप्ता के अभिनंदन में समारोह का आयोजन किया. इसमें सत्संग विहार द्वारा मुख्य पार्षद उदय गुप्ता, […]

सत्संग विहार ने मुख्य पार्षद उदय गुप्ता का किया अभिनंदन

औरंगाबाद सदर : श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्रजी महाराज के अनुयायियों ने सत्संग विहार, बिराटपुर औरंगाबाद की ओर से सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता के निवास स्थान पर नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद उदय गुप्ता के अभिनंदन में समारोह का आयोजन किया.
इसमें सत्संग विहार द्वारा मुख्य पार्षद उदय गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि धीरज अजनबी उर्फ संतन व राजकिरण उर्फ सिंटू तिवारी का अभिनंदन किया गया. सर्वप्रथम स्थानीय ऋत्विक रघुवंश पांडेय द्वारा उदय गुप्ता को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद बारी-बारी से पार्षद प्रतिनिधि धीरज अजनबी, सिंटू तिवारी व पूर्व पार्षद अशोक कुमार सिंह को भी अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया.
इस अवसर पर स्थानीय ऋत्विक ने ठाकुर के वचनों से परिचित कराते हुए कहा कि जिन नेताओं के पास इष्ट नहीं हैं, वे जनता के सेवक कभी नहीं हो सकते. इस मौके पर मुख्य पार्षद ने कहा कि सत्ता जनता की सेवा करने का अवसर देती है. मैं अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन जिम्मेवारीपूर्वक ईमानदारी से करूंगा. इस मौके पर सत्संग विहार के सदस्य ,गीता गुप्ता,चैती देवी,रामपूजन चौधरी,शशिभूषण सहाय, जितेंद्र प्रसाद उर्फ जितू ,अशोक प्रसाद ,बसंत प्रसाद ,चंदन कुमार, आलोक कुमार,विनोद मेहता सहित अन्य उपस्थित थे.
मंटों की लघु कहानियों पर बनेंगी शॉर्ट फिल्में
कला अब स्क्रीन पर दिखेंगी ‘बेखबरी का फायदा’ व ‘घाटे का सौदा’
फिल्म निर्देशक धर्मवीर भारती ने एक प्रेस बयान जारी कर बताया कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी “धर्मवीर फिल्म एंड टीवी प्रोडक्शन” जल्द ही मशहूर लेखक, कहानीकार, नाटक, रेडियो, फिल्म के पटकथा लेखक सआदत हसन मंटो की लघु कहानियों को लेकर शॉर्ट फिल्म की सिरीज बनायेगी. उन्होंने अपने इस प्रोजेक्ट को ड्रीम प्रोजेक्ट का एक हिस्सा बताया.
इससे पहले उनकी प्रोडक्शन कंपनी पिछले तीन वर्षों से “हेरिटेज ऑफ मगध” नामक डॉक्यूमेंटरी की सीरीज का निर्माण कर रही है. इस सिरीज के अंतर्गत कई सारी डॉक्यूमेंटरी रिलीज हो चुकी हैं और कुछ निर्माणाधीन हैं. इसी सिरीज की दो डॉक्यूमेंटरी को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के अवॉर्ड भी मिले. बाकी फिल्मों पर काम चल रहा है, जिसे एक के बाद एक रिलीज किया जायेगा. इस नये प्रोजेक्ट को लेकर श्री भारती काफी उत्साहित दिख रहे हैं. उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए उस मशहूर लेखक सआदत हसन मंटो की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कई रोचक तत्व को सबके साथ साझा किया.
फिल्म प्रोडक्शन की एमडी डॉली ने बताया कि मंटो की लघु कहानी पर आधारित फिल्मों में कलाकार के रूप बाहरी व स्थानीय रंगकर्मियों को मौका दिया जायेगा. इस सिरीज की फिल्मों को राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जाना है. शुरुआती सिरीज में उन्होंने श्री मंटो की पांच कहानियों का चयन किया है, जिसमें से दो पर काम इसी वर्ष की जुलाई महीने में पूरा किया जायेगा. उन दो कहानियों के नाम “बेखबरी का फायदा” व “घाटे का सौदा” है.
“बेखबरी का फायदा” वर्तमान सामाजिक परिदृश्य को दरसाता है, जिसमें अच्छे लोग निष्क्रिय बैठे हैं और इसी बेखबरी का फायदा समाज में उन्माद फैलानेवाले लोग उठा रहे हैं. वहीं दूसरी कहानी “घाटे का सौदा” धार्मिक कटाक्ष को दरसाती है. दोनों फिल्मों की शूटिंग दाउदनगर तथा औरंगाबाद के आसपास के इलाकों में होगी.
जानकारी के मुताबिक़ “बेखबरी का फायदा” की शूटिंग आउटडोर होगी, वहीं “घाटे का सौदा” की शूटिंग इनडोर होगी. दोनों कहानियों के लिए पात्रों का चयन कर लिया गया है, जिसमें मुख्य रूप से दाउदनगर व औरंगाबाद के रंगकर्मी विभिन्न भूमिकाओं में दिखेंगे. पात्रों के तौर पर दाउदनगर से संतोष अमन, ग़ुलाम रहबर, गोविंदा, संकेत सिंह, पप्पू, मधुलिका तथा औरंगाबाद से सोनू आग्रही, संजर रहमान एवं रणवीर को इन फिल्मों में मुख्य रूप से देख पायेंगे. इसके अलावा और कलाकारों की खोज अभी भी जारी है. पात्रों के मेकअप का कार्यभार दीपा देखेंगी, वहीं पोस्ट प्रोडक्शन की जिम्मेदारी खुद श्रीमती डॉली के कंधों पर होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >