एक करोड़ रुपये होंगे खर्च

दाउदनगर अनुमंडल : नगर पंचायत, दाउदनगर में मुख्यमंत्री गली, नाली पक्कीकरण योजना व नपं के आंतरिक संसाधन कोष से चयनित विकास योजनाओं का निविदा निकाली गयी. लॉटरी के माध्यम से संवेदकों का चयन किया गया. कार्यपालक पदाधिकारी बिपिन बिहारी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री गली, नाली पक्कीकरण योजना के तहत एक करोड 72 लाख, 82 […]

दाउदनगर अनुमंडल : नगर पंचायत, दाउदनगर में मुख्यमंत्री गली, नाली पक्कीकरण योजना व नपं के आंतरिक संसाधन कोष से चयनित विकास योजनाओं का निविदा निकाली गयी. लॉटरी के माध्यम से संवेदकों का चयन किया गया. कार्यपालक पदाधिकारी बिपिन बिहारी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री गली, नाली पक्कीकरण योजना के तहत एक करोड 72 लाख, 82 हजार, 183 रूपये की लागत से फरवरी महीने में टेंडर निकाला गया था. इ-टेंडरिंग के माध्यम से 56 विकास योजनाओं का टेंडर निकाला गया था, जिसमें से 42 विकास योजनाओं के संवेदकों का चयन पूर्व में ही निविदा खोल कर लॉटरी के माध्यम से किया जा चुका है. शेष बची 14 विकास योजनाओं की पुनर्निविदा निकाली गयी थी, जिसका टेंडर मंगलवार को खोला गया.
इसमें भी सिंगल विंडो या नील होने के कारण सिर्फ छह विकास योजनाओं के संवेदकों का चयन ही लॉटरी के माध्यम से किया जा सका. शेष आठ विकास योजनाओं के लिये पुनर्निविदा निकाली जायेगी. उन्होंने बताया कि नपं के आंतरिक संसाधन स्रोत से 21 लाख 27 हजार 229 रुपये की लागत से मछली मार्केट, 19 लाख की लागत से नपं की चहारदीवारी, 20 लाख 64 हजार की लागत से नपं परिसर में यांत्रिक शेड एवं 9 लाख 96 हजार रुपये की लागत से स्लेटर हाउस का निर्माण के लिए निविदा निकाली गयी थी. इसके संवेदकों का चयन भी लॉटरी के माध्यम से ही किया गया. मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद ने कहा कि इन विकास योजनाओं से शहर के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी. इस मौके पर उपमुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह, स्टैंडिंग कमेटी सदस्य संजय प्रसाद, रसीदा खातून, वार्ड पार्षद बसंत कुमार, खूबलाल प्रसाद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना नौशाद, कनीय अभियंता परमेश्वर पासवान प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >