ट्रैक्टर से कुचल कर ईंट भट्ठे की मुंशी की मौत

औरंगाबाद : अंबा थाना क्षेत्र के ए वन टॉप ईट भट्ठा परता-झखरी के मुंशी सूर्यदेव प्रजापति की मौत मंगलवार को ट्रैक्टर से कुचल कर हो गयी. सूर्यदेव बलिया टोले नारायणपुर गांव का निवासी है. ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर स्टार्ट नहीं हो रहा था, जिसे दूसरे ट्रैक्टर से धक्का लगा कर स्टार्ट […]

औरंगाबाद : अंबा थाना क्षेत्र के ए वन टॉप ईट भट्ठा परता-झखरी के मुंशी सूर्यदेव प्रजापति की मौत मंगलवार को ट्रैक्टर से कुचल कर हो गयी. सूर्यदेव बलिया टोले नारायणपुर गांव का निवासी है. ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर स्टार्ट नहीं हो रहा था, जिसे दूसरे ट्रैक्टर से धक्का लगा कर स्टार्ट करने का प्रयास किया जा रहा था. सूर्यदेव बगल में मजदूरों को गोटी देकर उनकी खेप गिन रहा था. इसी क्रम में एक ट्रैक्टर से उसे झटका लगा, जिससे वह दूसरे ट्रैक्टर के नीचे आ गया. ट्रैक्टर के धक्के से घटनास्थल पर हीं उसकी मौत हो गयी. संवाद लिखे जाने तक शव भट्ठा पर हीं पड़ा है. मृतक के परिजन मुआवजे को लेकर अड़े हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >