बिजली कंपनी के तीन इंजीनियरों पर केस दर्ज

औरंगाबाद/रफीगंज : कासमा थाना के अरथुआ गांव के बधार में सात जानवरों की करेंट से मौत के मामले में पशुपालक नीमा हुंडराही निवासी सत्येंद्र पासवान के बयान पर कासमा थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सत्येंद्र द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता, […]

औरंगाबाद/रफीगंज : कासमा थाना के अरथुआ गांव के बधार में सात जानवरों की करेंट से मौत के मामले में पशुपालक नीमा हुंडराही निवासी सत्येंद्र पासवान के बयान पर कासमा थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सत्येंद्र द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता, सहायक अभियंता व कार्यपालक अभियंता को नामजद आरोपित बनाया गया है.
इसमें सत्येंद्र ने बिजली कंपनी की लापरवाही के कारण जानवरों की मौत होने की बात कही है. घटना से दो दिन पूर्व भी बदहाल तार को बदलने के लिए आवेदन दिया गया. उससे पूर्व भी कई बार कार्यालय जाकर मौखिक रूप से भी बोला गया था, लेकिन कंपनी के अधिकारी नहीं सुने. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात की जा रही है. मृत पशुओं का अंत्यपरीक्षण प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सुधीर कुमार मिश्रा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >