पाइप डालने के लिए तोड़ कर छोड़ी सड़क

अब भी अधिकतर वार्डों में नहीं हो सका योजना का काम दाउदनगर अनुमंडल : दाउदनगर शहर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय योजना के तहत चलाये जा रहे हर घर नल योजना का कार्य अत्यंत ही धीमी गति से चल रही है. लोगों का कहना है कि योजना का आरंभ हुए लगभग एक वर्ष […]

अब भी अधिकतर वार्डों में नहीं हो सका योजना का काम
दाउदनगर अनुमंडल : दाउदनगर शहर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय योजना के तहत चलाये जा रहे हर घर नल योजना का कार्य अत्यंत ही धीमी गति से चल रही है. लोगों का कहना है कि योजना का आरंभ हुए लगभग एक वर्ष व्यतीत हो गये, लेकिन अब भी किसी भी वार्ड में यह योजना पूरी नहीं की गयी है. इस योजना के तहत पूरे शहर में प्रत्येक घरों को शुद्ध पेयजल से जोड़ा जाना है. विगत वर्ष से ही खुदाई कर पाइप बिछायी जा रही है.
शहर के बालिका इंटर स्कूल व महिला कॉलेज के पीछे यानी दो स्थानों पर पानी टंकी का निर्माण भी कराया जा रहा है.शहर के मेन रोड में पाइप बिछाने का काम लगभग पूर्ण हो चुका है. कुछ वार्डों में भी पाइप बिछाया गया है, लेकिन शहरी क्षेत्र के अधिकांश वार्ड अभी भी इस योजना से अछूते हैं. कई वार्डों में तो पाइप भी नहीं बिछाये गये हैं. कई जगहों पर पाइप पार करने के क्रम में सड़कें भी तोड़ दी गयीं, जिसकी मरम्मत अभी तक नहीं करायी गयी है. कटी हुई सड़क पर ही मिट्टी डाल कर भर दिया गया है, जबकि काम शुरू कराते समय सड़कों की मरम्मत कराने का आश्वासन भी दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >