अरवल: खड़ासीन में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

करपी के खड़ासीन पंचायत में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के लिए डीएम ने चयनित स्थल का निरीक्षण किया। उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Degree College : अरवल जिले के करपी प्रखंड अंतर्गत खड़ासीन पंचायत में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया को लेकर रविवार को जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने चयनित स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कॉलेज निर्माण के लिए स्थल की उपयुक्तता और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया.

मानकों के अनुरूप काम में तेजी लाने का निर्देश

डीएम ने चयनित भूमि की भौगोलिक स्थिति, उपलब्ध रकबा, स्थल तक पहुंच मार्ग और आसपास की आधारभूत सुविधाओं समेत अन्य आवश्यक बिंदुओं की जानकारी ली. मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों से स्थल के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और कॉलेज निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया.

ग्रामीण छात्रों को मिलेगा उच्च शिक्षा का बेहतर अवसर

जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में उच्च शिक्षा के अवसरों को मजबूत और सुगम बनाने की दिशा में डिग्री कॉलेज का निर्माण महत्वपूर्ण पहल है. कॉलेज बनने से सोनभद्र बंसी सूर्यपुर प्रखंड समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा. इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता भी कम होगी.

प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थल से संबंधित सभी तकनीकी, प्रशासनिक और राजस्व संबंधी प्रक्रियाओं का समन्वय के साथ शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि निर्माण की आगामी प्रक्रिया में किसी तरह का अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए. इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें.

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, अपर समाहर्ता रवि प्रसाद चौहान, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे. जिला प्रशासन की ओर से जिले में उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए लगातार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >