अरवल में जर्जर सड़कों का होगा कायाकल्प, 93 सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए सर्वे शुरू, 15 नई सड़कें भी बनेंगी

Arwal news: अरवल में जर्जर सड़कों का होगा कायाकल्प, 93 सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए सर्वे शुरू, 15 नई सड़कें भी बनेंगी, ग्रामीण इलाकों में समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण सड़कों की स्थिति दयनीय हो गई है. इन सड़कों पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं.

Arwal News: (निशिकांत) अरवल जिले की जर्जर और खराब हो चुकी ग्रामीण सड़कों के पुनरोद्धार की तैयारी शुरू हो गई है. ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा जिले की 93 ऐसी सड़कों का सर्वे कराया जा रहा है, जिनकी मेंटेनेंस अवधि समाप्त हो चुकी है और जो अब पूरी तरह जर्जर स्थिति में पहुंच गई हैं.

ज्यादा खराब सड़कों का होगा पुनर्निर्माण

विभाग की ओर से बताया गया है कि जो सड़कें अत्यधिक खराब हो चुकी हैं, उनका डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजा जाएगा, ताकि पुनर्निर्माण कार्य कराया जा सके. जिले में कई सड़कें ऐसी हैं जहां पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है और बरसात के मौसम में हालात और खराब हो जाते हैं.

जर्जर सड़कों से लोगों को हो रही भारी परेशानी

ग्रामीण इलाकों में समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण सड़कों की स्थिति दयनीय हो गई है. इन सड़कों पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

जिले में 15 नई सड़कों का भी होगा निर्माण

जिले के कई गांव और टोले अब भी पक्की सड़क से नहीं जुड़े हैं. मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कुर्था, सोनभद्र बंशी, अरवल, कलेर और करपी प्रखंड के कई गांवों को नई सड़कों से जोड़ा जाएगा. इसके तहत विभिन्न ग्रामीण इलाकों में 15 नई सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है.

123 किलोमीटर सड़क निर्माण की तैयारी

ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि जिले में करीब 123 किलोमीटर ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा. इसके लिए डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजा जाएगा, ताकि जल्द निर्माण प्रक्रिया शुरू हो सके.

ALSO READ: यात्रियों के लिए बड़ी राहत, पटना-झाझा रूट से नई दिल्ली और हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karuna Tiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >