बिहार विधानसभा चुनाव में लगे वाहनों का अब तक नहीं मिला पैसा

Arwal News: (सुजीत कुमार) पिछले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चुनाव कार्य के लिए उपयोग किये गये चार पहिया वाहनों के किराये का भुगतान छह माह बाद भी नहीं किया गया है. इससे वाहन मालिकों में नाराजगी है.

Arwal News: (सुजीत कुमार) पिछले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चुनाव कार्य के लिए उपयोग किये गये चार पहिया वाहनों के किराये का भुगतान छह माह बाद भी नहीं किया गया है. इससे वाहन मालिकों में नाराजगी है. वाहन मालिकों ने अरवल डीएम से शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है. वाहन मालिक उदय कुमार, रंजीत कुमार, रमाकांत कुमार, मलू कुमार, सिकु कुमार, सुरबन कुमार व पंचम कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान कर्मियों एवं अधिकारियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने व वापस लाने के लिए उन्होंने अपने वाहन उपलब्ध कराये थे.

उन्होंने बताया कि कुर्था प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी के निर्देशानुसार लगभग 15 चार पहिया वाहनों को चुनाव कार्य में लगाया गया था. लेकिन चुनाव समाप्त होने के छह माह बाद भी वाहन किराये का भुगतान नहीं किया गया है. वाहन मालिकों ने कहा कि भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस मामले को लेकर कई बार प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर किराया भुगतान की मांग की गयी, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हो सका है.

आंदोलन की दी चेतावनी

वाहन मालिकों ने बताया कि यदि अब पैसा मिलने में देरी हुई, तो मजबूर होगा आंदोलन करना पड़ेगा. उन्होंने अरवल के डीएम से मांग की है कि जल्द भुगतान कराया जाये. वाहन मालिकों को दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है. इस तरह की परेशानियों के कारण लोगों में भारी आक्रोश है.

also read: अरवल में 19 नवसृजित प्राथमिक विद्यालयों के पास नहीं है अपनी जमीन, पठन-पाठन प्रभावित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >