26को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेगा माले

अरवल : 26जनवरी को भाकपा माले जिले क्षेत्र के तीन सौ गांवों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेगी. जिसमें टोलों को भी शामिल किया जायेगा. इस दौरान डीका कुमारी की मां के द्वारा की गयी अपील को पढ़ कर सुनाया भी जायेगा. 19 फरवरी को पटना में आयोजित रैली की सफलता के लिए सभी कमेटियों […]

अरवल : 26जनवरी को भाकपा माले जिले क्षेत्र के तीन सौ गांवों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेगी. जिसमें टोलों को भी शामिल किया जायेगा. इस दौरान डीका कुमारी की मां के द्वारा की गयी अपील को पढ़ कर सुनाया भी जायेगा. 19 फरवरी को पटना में आयोजित रैली की सफलता के लिए सभी कमेटियों के साथ बैठक की जा रही है.

पटना की रैली में जिले क्षेत्र से 10 हजार लोग भाग लेंगे. इसके साथ ही 27 से 30 जनवरी तक सभी प्रखंडों में कन्वेंशन का आयोजन किया जायेगा. उक्त बातें भाकपा माले के जिला सचिव महानंद ने अपने कार्यालय में पत्रकारों को कहीं. इन्होंने बताया कि 19 फरवरी को पटना में रैली का आयोजन करने के लिए केंद्रीय कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया. इसकी सफलता के लिए जिला कमेटी, नगर कमेटी, ब्रांच कमेटी की बैठक की गयी है. जिले क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने को कहा गया. अरवल जिले से सभी कार्यकर्ता 18 फरवरी को पटना के लिए रवाना होंगे.

वहीं बिहार के मुखिया नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि पिछले दो माह से बिहार के लोगों को नाहक परेशानी झेलना पड़ रहा है. इस अवसर पर राजनारायण चौधरी, टुन्ना शर्मा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >