सभा में शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

अरवल ग्रामीण : अखिल भारतीय राष्ट्रवादी किसान संगठन के तत्वावधान में रामपुर चौरम गांव में शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा एवं अमर शहीद द्वार का अनावरण समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें कई राजनीतिक दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस अवसर पर सभी लोगों ने शहीद हुए लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित […]

अरवल ग्रामीण : अखिल भारतीय राष्ट्रवादी किसान संगठन के तत्वावधान में रामपुर चौरम गांव में शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा एवं अमर शहीद द्वार का अनावरण समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें कई राजनीतिक दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस अवसर पर सभी लोगों ने शहीद हुए लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित किया. सभा को संबोधित करते हुए श्रीकृष्ण चेतना फ्रंट के संस्थापक प्रो रामजतन सिन्हा ने कहा कि किसान व मजदूरों का अन्योनाश्रय संबंध है.

इसके बगैर न तो किसान और न मजदूर रह सकते हैं, लेकिन मुठ्ठीभर लोगों द्वारा इस संबंध को तोड़ने की भरपूर कोशिश की गयी. इस दौरान कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. फिर भी किसान मजदूरों का संबंध कायम रहा और भविष्य में बना रहेगा. वहीं इस दौरान अन्य वक्ताओं ने कहा कि एक समय था जब कुछ लोगों द्वारा सामाजिक ढांचा को ध्वस्त करने के लिए भरपूर प्रयास किया गया, लेकिन किसान मजदूरों के सोच ने आज उन्हें धरातल पर काफी पीछे ढकेल दिया है.
यही कारण है कि जिले में सामान्य स्थिति कायम हो गयी है.
जिले क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी लोगों को आपस में मिलजुल कर रहने की अपील की. इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र शर्मा ने किया. जबकि संचालन पूर्व उपप्रमुख भास्कर
कुमार ने किया. श्रद्धांजलि सभा को बांके शर्मा, बैकुंठ शर्मा, कमलेश शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, रंजीत कुमार, अवधेश शर्मा, पीनअु शर्मा, आनंद चंद्रवंशी, बेंकटेश शर्मा, सिद्धनाथ शर्मा, धनंजय शर्मा, वकील चौधरी के अलावा अन्य जिले के संयोजक ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >