आर्ट ऑफ लिविंग ने बांटे कंबल

किंजर (अरवल) : आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्रीश्री रविशंकर जी के शिष्य राकेश जी और आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यकर्ताओं के द्वारा किंजर स्थित प्लस टू उच्च स्कूल के प्रांगण में विकलांगों, बेसहारों एवं गरीबों के बीच कंबल बांटे गये. स्वामी राकेश जी ने आर्ट ऑफ लिविंग की महत्ता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा […]

किंजर (अरवल) : आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्रीश्री रविशंकर जी के शिष्य राकेश जी और आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यकर्ताओं के द्वारा किंजर स्थित प्लस टू उच्च स्कूल के प्रांगण में विकलांगों, बेसहारों एवं गरीबों के बीच कंबल बांटे गये. स्वामी राकेश जी ने आर्ट ऑफ लिविंग की महत्ता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि मानव जीवन तनाव में रहने के लिए नहीं, बल्कि तनावमुक्त जीवन जीने के लिए बना है. श्रीश्री रविशंकर जी हमेशा लोगों को एक दूसरे का ख्याल, एक दूसरे की सहायता करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं.

हम सभी लोग अपने आसपास में रह रहे गरीब, जरूरतमंदों और असहाय लोगों की मदद करें, तो हमारा समाज बहुत सुंदर हो जायेगा. मौके पर किंजर, नगला, खैरा बाजार, जेठियारा, परियारी, नरहरी, कनैयाचक, विशुनविगहा आदि गांवों के 70 विकलांग, वृद्ध, असहाय व विधवाओं के बीच कंबल का वितरण किया गया.

इस मौके पर किसान नेता गोरख सिंह, झाल सिंह, प्रो नरेंद्र सिंह, भाजपा नेता विरेंद्र शर्मा, शिक्षक राजेश कुमार, रामाकांत निराला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >