कलेर अरवल : आगामी 22 दिसंबर को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के अरवल आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा अरवल के पूर्व विधायक चितरंजन कुमार भी उपस्थित हुए. पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता चितरंजन कुमार ने बताया कि अरवल वासियों के लिए 22 दिसंबर खुशी का दिन होगा, जिस दिन पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी अरवल आकर भाजपा की बैठक में शामिल होंगे. यहां वे अरवल की समस्याओं के रू-ब-रू होंगे.
उन्होंने यह भी बताया कि इस बैठक में जिलाध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष जिला महामंत्री मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री शामिल रहेंगे. बैठक की तैयारियों के बारे में चर्चा करते हुए चितरंजन कुमार ने कहा कि जिले में करीब आधा दर्जन जगहों पर तोरणद्वार बनाये जायेंगे.
