घने कोहरे व ठंड से जन-जीवन अस्त-व्यस्त

अरवल ग्रामीण : घने कोहरे व बढ़ती ठंढ के कारण आम जन जीवन असत व्यस्त हो गया है. घने कोहरे के कारण रफ्तार भी धीमी पड़ गयी है. साथ हीं कृषि कार्य से लेकर अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहा है. ठंड व कोहरे ने स्कूली बच्चों को भी प्रभावित कर रखा है. मालूम हो […]

अरवल ग्रामीण : घने कोहरे व बढ़ती ठंढ के कारण आम जन जीवन असत व्यस्त हो गया है. घने कोहरे के कारण रफ्तार भी धीमी पड़ गयी है. साथ हीं कृषि कार्य से लेकर अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहा है. ठंड व कोहरे ने स्कूली बच्चों को भी प्रभावित कर रखा है. मालूम हो कि पिछले दो दिनों से एकाएक तापमान में गिरावट के कारण एकाएक मौसम ने भी तेवर बदल दिया है.

ठंड से बचने के लिए लोग कई तरह के हथकंडो को अपना रहे हैं. लोग अपने दरवाजों व घरों में अलाव की व्यवस्था कर ठंड से बचाव कर रहे हैं. साथ ही पूरे दिन कोहरा रहने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. वही इससे व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी प्रभावित हो रहा है. एनएच 83 व एनएच 110 पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गयी है. ग्रामीण इलाकों में कृषि कार्य के तहत धान की कटायी, रवि की फसल की बोआई व खलीहान का कार्य भी बाधित हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >