माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च प्रतिरोध मार्च निकालते माले कार्यकर्ता .

अरवल : नोट बंदी के खिलाफ माले स्थानीय शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला एवं सदर प्रखंड परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया तथा सभा की. प्रतिरोध मार्च माले कार्यालय से निकल कर भगत सिंह चौक होते हुए प्रखंड परिसर पहुंचा. मार्च के दौरान नोट बंदी के तुगलकी फरमान वापस लो, जनता के जेब […]

अरवल : नोट बंदी के खिलाफ माले स्थानीय शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला एवं सदर प्रखंड परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया तथा सभा की. प्रतिरोध मार्च माले कार्यालय से निकल कर भगत सिंह चौक होते हुए प्रखंड परिसर पहुंचा. मार्च के दौरान नोट बंदी के तुगलकी फरमान वापस लो,

जनता के जेब डाका डालना बंद करो, कॉरपोरेट की दलाली बंद करो आदि नारे लगाये गये. महानंद ने कहा कि मोदी सरकार नोट बंदी का खेल इसलिए खेल रही है ताकि मुद्रा इकट्ठा कर कॉरपोरेट को लोन आसानी से दे सके. उन्होंने केंद्र सरकार से नोट बंदी कानून वापस लेने की मांग की है. सभा की अध्यक्षता उपेंद्र पासवान ने की. सभा को जितेंद्र यादव, रवींद्र यादव, गणेश यादव ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >