गोवर्धन पूजा पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

अरवल,ग्रामीण : गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक रवींद्र सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष नित्यानंद सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष जीतेंद्र पटेल व नप सदस्य रामाकांत शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गोवर्धन पूजा के अवसर पर बारहगावा के लोगों द्वारा इस […]

अरवल,ग्रामीण : गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक रवींद्र सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष नित्यानंद सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष जीतेंद्र पटेल व नप सदस्य रामाकांत शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गोवर्धन पूजा के अवसर पर बारहगावा के लोगों द्वारा इस तरह का आयोजन किया गया है.

जो काफी ही सराहनीय है. इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से आपसी भाईचारा के साथ-साथ मनोरंजन का भी अवसर प्रदान होता है. सभी वर्गों के लोगों को एकत्रित बैठने का अवसर प्रदान होता है. लोग एक जगह एकत्रित होकर एक दूसरे के सुख-दुख को बांटते हैं. इस तरह के आयोजन से समाज में मधुरता कायम होती है. संगीत मानव जीवन का अभिन्य अंग है. इसके बगैर मानव अधूरा साबित होता है. साथ ही संगीत मानव के लिए एक प्रेरणा भी है. इस अवसर पर मीणा सिंह, वैद्यनाथ प्रसाद, अरविंद कुमार, यदु चौधरी समेत कई लोग उपस्थित थे.

केंद्र सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहंुचाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >