नहर में मिली एक युवक की लाश

अरवल : मुख्य सोन कैनाल नहर में बैदराबाद नया पुल के समीप एक बीस वर्षीय युवक का शव स्थानीय थाने की पुलिस ने बरामद की है. मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाने के पटवा टोली निवासी विजय कुमार के रूप में किया गया है. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया […]

अरवल : मुख्य सोन कैनाल नहर में बैदराबाद नया पुल के समीप एक बीस वर्षीय युवक का शव स्थानीय थाने की पुलिस ने बरामद की है.

मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाने के पटवा टोली निवासी विजय कुमार के रूप में किया गया है. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुख्य सोन कैनाल नहर में बैदराबाद के समीप एक युवक का शव पानी में देखा गया है .
सूचना के आधार पर सदर थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला . इसके बाद शव के बारे में छानबीन करने के लिए आसपास के थाने से पूछताछ की. इसी बीच दाउदनगर थाने से पता चला कि एक युवक पिछले 24 अगस्त से ही अपने घर से लापता है, जिसकी खोजबीन की जा रही है. मृतक के शव का अंत्यपरीक्षण स्थानीय सदर अस्पताल में कराया गया. दाउदनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. शव के शिनाख्त के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >